फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत, हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल किया रेफर, परिजनों का हंगामा

Sat, 16 Mar 2024 11:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।

सार

Ballia News: ऑपरेशन के दौरान हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने गर्भवती को बेहतर इलाज को लेकर जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, परिजन लापरवाही से ऑपरेशन के कारण गर्भवती की मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर थाना प्रभारी दिनेश पाठक दलबल के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
सिकंदरपुर सीएचसी पर हंगामे के बीच पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के सिकंदरपुर सीएचसी पर शनिवार को गर्भवती पिंकू यादव का सिजेरियन के दौरान हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां ऑपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही से ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से मरीज को चिकित्सकों की देखरेख में जिला महिला अस्पताल भेजवाया।

विज्ञापन


मनियर थाना के बहदुरा गांव निवासी विश्वकर्मा यादव की 25 वर्षीय विवाहिता पुत्री पिंकू यादव निवासी सुरेमनपुर को प्रसव पीड़ा होने पर भाभी सुगंती व बहन रिंकू यादव के साथ सीएचसी सिकंदरपुर में भर्ती हुई। वहां चिकित्सक डॉ. अशुमान राय ने जांच उपरांत ऑपरेशन के लिए कहा। ऑपरेशन के दौरान हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने गर्भवती को बेहतर इलाज को लेकर जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं, परिजन लापरवाही से ऑपरेशन के कारण गर्भवती की मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर थाना प्रभारी दिनेश पाठक दलबल के साथ पहुंच गए। चिकित्सक ने कहने के बावजूद परिजनों ने जिला महिला अस्पताल ले जाने से इन्कार कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के हस्तक्षेप के बाद चिकित्सक अपने स्टाफ के साथ एंबुलेंस से गर्भवती को जिला महिला अस्पताल लेकर गए। वहीं, दूसरी तरफ परिजन चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल में डटे रहे। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी रवि कुमार व क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्र, थानाध्यक्ष दिनेश पाठक परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

चिकित्सक डॉ. अंशुमान राय ने बताया कि गर्भवती अभी जीवित है हालत गंभीर है, उसे वेंटिलेटर की जरूरत मरीज को पड़ेगी बलिया ले जाना पड़ेगा, लेकिन परिजन ले जाने के लिए तैयार नहीं थे। मैं खुद जिला अस्पताल लेकर जा रहा हूं। सीएमएस सुमिता सिन्हा ने बताया कि महिला को मृत लाया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें