लोक सभा निर्वाचन के लिए जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। निर्वाचन आयोग की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार जिले में सबसे आखिरी यानी सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा। जिले के कुल 25,11,065 वोटर 2606 मतदेय स्थलों पर मतदान में हिस्सेदारी करेंगे और वे बलिया, सलेमपुर व घोसी लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का फैसला करेंगे।
इनमें 13,51,816 पुरुष, 11,59,141 महिला व 108 थर्ड जेंडर वोटरों शामिल हैं। जिनमें लगभग 46.16 प्रतिशत महिला वोटरों की अहम भूमिका होगी। यहां के सात विधानसभा क्षेत्रों में से तीन बैरिया, बलिया नगर व फेफना के मतदाता बलिया लोकसभा, बांसडीह, बिल्थरारोड व सिकंदरपुर के मतदाता सलेमपुर लोकसभा सीट के लिए जबकि रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता घोसी लोकसभा सीट के लिए वोट डालेंगे।
बलिया जिले के लिहाज से बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 409424 मतदाता हैं। जबकि बलिया लोकसभा क्षेत्र के लिहाज से सबसे अधिक वोटरों की संख्या मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) विधानसभा क्षेत्र में 4,33,301 वोटर हैं।
बलिया लोस : मोहम्मदाबाद में सर्वाधिक मतदाता
बलिया लोकसभा सीट में कुल पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें बलिया जिले की तीन व गाजीपुर की दो विधान सभाएं हैं। सबसे अधिक मतदाता गाजीपुर के हिस्से की मुहम्मदाबाद विस क्षेत्र में हैं, जबकि सबसे कम मतदाता फेफना विधानसभा क्षेत्र में हैं। बलिया लोकसभा सीट के कुल 1057 मतदान केंद्रों पर 19,12, 864 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 10 लाख 26 हजार 474 पुरुष तथा 8 लाख 86 हजार 316 महिला और 74 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
| बलिया लोकसभा |
पुरुष |
महिला |
थर्ड जेंडर |
मतदान केंद्र |
मतदेय स्थल |
| फेफना |
176226 |
151521 |
00 |
194 |
337 |
| बलिया नगर |
198539 |
165751 |
22 |
168 |
376 |
| बैरिया |
197030 |
168941 |
15 |
181 |
382 |
| जहुराबाद |
222573 |
198935 |
10 |
258 |
434 |
| मुहम्मदाबाद |
232106 |
201168 |
27 |
256 |
462 |
| कुल मतदता- 1912864 |
|
|
|
|
|
सलेमपुर लोसः 1872 मतदेय स्थलों पर पड़ेंगे वोट
सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में जिले की तीन विधान सभाएं बांसडीह, बिल्थरारोड (सुरक्षित) व सिकंदरपुर के अलावा देवरिया जिले की दो भाटपाररानी व सलेमपुर विधानसभा क्षेत्रों में 17 लाख 61 हजार 721 मतदाता 1101 मतदान केंद्रों के 1872 मतदेय स्थलों पर वोट डालेंगे। इनमें 9 लाख 37 हजार 162 पुरूष व 8 लाख 24 हजार 490 महिला और 69 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
| सलेमपुर लोकसभा |
पुरुष |
महिला |
थर्ड जेंडर |
मतदान केंद्र |
मतदेय स्थल |
| भाटपार रानी |
179511 |
159802 |
09 |
243 |
374 |
| सलेमपुर |
177107 |
162887 |
04 |
216 |
350 |
| बेल्थरारोड |
196325 |
168976 |
16 |
227 |
399 |
| सिकंदरपुर |
164430 |
143221 |
04 |
191 |
329 |
| बांसडीह |
219789 |
189604 |
36 |
224 |
420 |
| कुल मतदाता- 1761721 |
|
|
|
|
|
घोसी के सांसद के चुनाव रसड़ा के वोटरों की रहेगी भूमिका
जिले की सात विधानसभा सीटों में से एकमात्र रसड़ा के मतदाता घोसी लोकसभा सीट के लिए अपना वोट डालेंगे। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 211 मतदान केन्द्र और 363 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। यहां कुल 3 लाख 63 हजार 229 मतदाताओं में से एक लाख 95 हजार 404 पुरूष व एक लाख 67 हजार 875 महिला और 18 थर्ड जेंडर वोटर हैं।