फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विद्युत तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर (बलिया)। थाना क्षेत्र के विक्रमपुर पश्चिम बड़की बारी गांव में मकान निर्माण के दौरान विद्युत तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन


बड़की बारी निवासी विशाल यादव के मकान का निर्माण चल रहा था। इस दौरान बीम बनाने के लिए राजमिस्त्री जितेंद्र गोंड़ (29) निवासी गंगापुर लोहे की सरिया लेकर काम कर रहा था। इसी बीच सरिया ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गई। करंट की चपेट में आने से जितेंद्र झुलसकर घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल पीएचसी मनियर ले गए, जहां उसका उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी हालत में सुधार हो रहा है। थानाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें