फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कपड़ा व्यापारी को चाकू मार भागे नकाबपोश बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के टघरौली गांव के समीप शनिवार की दोपहर कपड़ा दुकानदार रणजीत गोंड 55 वर्ष निवासी डूमरी को सरेराह नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने इलाज के बाद वाराणसी को रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अजय पाल दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच हमलावरों की शिनाख्त के लिए आसपास लगे सीसी कैमरे को खंगाला व स्थानीय लोगों से बातचीत किया। घायल के भतीजा मुकेश कुमार ने अज्ञात तीन बदमाशों पर जानलेवा हमला की तहरीर दी है।
विज्ञापन

डूमरी गांव निवासी रणजीत गोंड गांव में कपड़े की दुकान है। दोपहर में बगल के दुकानदार लाल बहादुर के साथ शहर बाजार करने जा रहे थे। दोनों गांव से पैदल टघरौली गांव स्थित चिरैया बाबा पोखरा बांसडीह-बलिया मुख्य मार्ग की तरफ जा रहे थे। प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे थे कि स्कूल के अंदर से मुंह बांधे तीन बदमाश अचानक आकर मारपीट कर चाकू से हमला कर फरार हो गए। साथी दुकानदार आसपास के लोगों की मदद से खून से लथपथ रणजीत को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की खबर पर परिजन भी पहुंच गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी को रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया गया कि बदमाशों ने अपनी बाइक को दूसरे स्थान पर रखा था और दुकानदार पर हमला करने के बाद स्कूल के दूसरे गेट से निकल बाइक पर सवार होकर भाग निकले। थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि मामले में आसपास व मार्ग पर लगे सीसी टीवी कैमरा खंगाला जा रहा है। घायल के घरवालों के तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें