फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में गुरुवार को कपड़ा सुखाने के लिए बंधे तार पर कपड़ा डालते समय तार में करंट उतरने से चपेट में आकर 30 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी रवि प्रकाश सिंह की पत्नी सपना सिंह सुबह आठ बजे आंगन में कपड़ा सुखाने के लिए बांधे गए तार पर भीगा हुआ कपड़ा डाल रही थी। तार में कहीं से विद्युत करंट प्रवाहित हो रहा था। इसके चपेट में आकर सपना बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे तुरन्त निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। सपना की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतका की तीन माह की बेटी है। विवाहिता घर की इकलौती महिला सदस्य थी। सास की मौत हो चुकी है तथा ससुर अक्षयवर सिंह लकवा के मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें