सिकंदरपुर। नगर में हर वर्ष आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस के क्रम में मंगलवार की रात में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुहल्ला गोला बाजार से शत्रुघ्न अखाड़ा का जुलूस निकाला गया। लाठियों से लैस युवाओं ने करतब दिखाए। जय श्रीराम व जय महावीर के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजने लगा।
रमेश जायसवाल व भिखारी लाल पटवा के नेतृत्व में रात 9 बजे शत्रुघ्न अखाड़ा जुलूस की शुरुआत हुई। न्यू मार्केट, बस स्टेशन चौराहा, बेल्थरारोड, मिल्की मुहल्ला, शाही मस्जिद होते हुए जुलूस महावीर स्थान पहुंच कर समाप्त हुआ। रास्ते में युवक अपने शौर्य का प्रदर्शन करते रहे। सभी वर्गों के लोग जुलूस में शमिल रहे। पुलिस अधीक्षक व एडिशनल एसपी डीपी तिवारी ने शुरू से अंत तक जुलूस के साथ भ्रमण कर उसमें शामिल युवाओं की विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान राकेश सिंह, राकेश यादव, प्रयाग चौहान, चेयरमैन डॉ रविंद्र वर्मा, गणेश सोनी, डॉ उमेश चंद, लाल बच्चन प्रजापति, बिहारी पांडेय, लालबचन शर्मा, प्रमोद गुप्ता, उमाशंकर राजभर, भीष्म यादव, भैरव नाथ वर्मा, सतीश वर्मा, जितेश कुमार वर्मा आदि रहे।
प्रशासन के लोगों ने जुलूस सकुशल सम्पन्न कराने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के लिण् उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर प्रशांत नायक, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर भूषण वर्मा, थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह, थाना प्रभारी नगरा देवेन्द्रनाथ दूबे, चौकी इंचार्ज मुरारी मिश्रा, पूर्व चौकी प्रभारी अमरजीत यादव शुरू से अंत तक जुलूस के साथ लगे रहे। इसी के साथ शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त संख्या में फोर्स की तैनाती की गई थी।