फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: दोस्त के साथ मिलकर युवती से किया दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो, दे रहे वायरल करने की धमकी

Tue, 24 Aug 2021 08:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बलिया जिले के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर धमकी देने के मामले से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के आरोपी युवक आशुतोष सिंह ने शादी का झांसा देकर अपने साथ घर ले गया। दुष्कर्म करने के बाद देर रात अपने एक दोस्त के घर लेकर चला गया। यहां उसके साथ दोस्त ने भी दुष्कर्म किया।

घर पहुंचकर परिवार को युवती ने आपबीती बताई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उक्त युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया है। इसे उसके पास भेज कर वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने आरोपी, उसके माता-पिता सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। एसओ सुनील कुमार लांबा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवती की मेडिकल के लिए भेज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म, छह पर मुकदमा

बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि दो माह पहले वो शौच के लिए गई थी। इस दौरान एक युवक ने धोखे से घर पर बुला लिया। साथियों के साथ मिलकर सभी ने दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील फोटो बना ली। वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया। 10 दिन पहले रास्ते में रोक कर फिर दुष्कर्म की कोशिश की। मना करने पर फोटो को वायरल कर दिया। इस मामले में एसपी के निर्देश पर पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में दीपक साहनी, रितेश लाहनी, दिनेश साहनी, धीरज, दुर्गेश और शिवदयाल को आरोपी बनाया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें