शनिवार को देर शाम नशे की हालत में रूपेश घर आया और मुझे व ससुर कमलेश तिवारी को मारने-पीटने लगे। डर के मारे हम दोनों लोग पड़ोस में जाकर अपनी जान बचाई। तीन वर्षीय बेटी अनन्या व एक वर्ष का मासूम किन्नू घर पर ही रह गया। रात में किसी धारदार हथियार से हमला कर बेटा जबड़ा फार दिया।
सुबह पड़ोसियों के साथ हमलोग घर पहुंचे तो बच्चा खून से लथपथ बिस्तर पर तड़प रहा था। बेटे की हालत देख मां बेसुध हो गई। दादा और पड़ोसियों ने इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
बेटे की मौत से मां रीना तिवारी आपा खो बैठी। सूचना पर थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया दलबल के साथ मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया।
दो बेटे के हत्यारे पति फांसी की लगाई गुहार
मासूम की मौत से बेसुध मां रीना देवी ने कहा कि पति ने दूसरे बेटे की हत्या की है। आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में प्रसव उपरांत 18 दिन के बच्चे की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया और मुझे जबरदस्ती सुरेमनपुर स्थित घर ले आया। दूध के अभाव में 18 दिन का बच्चा तड़प कर मर गया। पति के मोह में उस समय मन मसोस कर रह गई। दूसरा बच्चा को भी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्यारे पति को फांसी पर चढ़ाने की गुहार लगाई।
परिवारिक विवाद में पिता ने एक वर्ष के मासूम की धारदार हथियार से निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। पत्नी की तहरीर पर पति पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर चालान किया गया है। मासूम के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। - मोहम्मद फहीम कुरैशी, क्षेत्राधिकारी बैरिया