फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कांवड़िये की भीड़ में गिरने से गई जान

विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र के टोला फतेह राय गांव निवासी मृतक नारद चौधरी। फाइल फोटो, परिजन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के टोला फतेह राय गांव निवासी नारद चौधरी (60) की शनिवार को देवघर में जलाभिषेक के दौरान भीड़ में गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि नारद चौधरी करीब दो दशक से लगातार सावन में देवघर जाकर बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाते थे। इसी क्रम में वह बीते बुधवार को देवघर, झारखंड के लिए रवाना हुए थे। शनिवार को मंदिर में जल चढ़ाने के लिए कतार में खड़े थे।
इसी दौरान भीड़ में धक्का लगने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ गांव के ही पतरु यादव भी देवघर गए थे। उन्होंने तत्काल नारद चौधरी का प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर नारद चौधरी को बिना जल चढ़ाए एंबुलेंस से गांव के लिए रवाना किया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि बाबा बैद्यनाथ के प्रति उनकी गहरी आस्था थी और वह वर्षों से सावन में देवघर जाकर जलाभिषेक करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें