फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विधायक ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को बांटी राहत सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने बाढ़ व कटान प्रभावित क्षेत्र गोपालनगर व टांडी गांव में बाढ़ पीड़ित परिवारों को सामग्रियों बांटी। उन्होंने पीड़ितों परिवारों को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि इस विपदा के घड़ी में वे सदैव उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि गोपालनगर के बाढ़ पीड़ितों की समस्या को वे कई बार सदन में भी उठा चुके हैं और सरकार से गोपालनगर में बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान के लिए रिंग बंधा बनाने की मांग रखी है। उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों की समस्या को सुनकर कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से तत्काल गोपालनगर में चिकित्सा शिविर लगाने का आग्रह किया। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल हेतु हैंडपंप व रोशनी के लिए सौर ऊर्जा लगाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी चेतावनी और सुझावों पर ध्यान दिया होता, तो गोपालनगर क्षेत्र के सैकड़ों घर को नदी के कटाव से बचाया जा सकता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें