बेरूआरबारी क्षेत्र के मैरीटार गांव में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते खेलकू?
- फोटो : BALLIA
बेरूवारबारी। क्षेत्र के मैरीटार गांव के केडी सिंह आईटीआई स्कूल प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के बेरूवारबारी मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें सूबे के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि जब से सूबे में सरकार बनी है तब से जनमानस चैन की सांस ले रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार समाज के हर अंतिम व्यक्ति तक उसके अधिकार को पहुंचाने का काम कर रही है। बांसडीह विधानसभा की भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरगामी सोच के कारण वैश्विक महामारी कोरोना में भी लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रमोद सिंह बुचु, राजेश सिंह, शितांसु गुप्ता, राकेश गुप्ता, दीपक सिंह, बालेंदु रजक, राजेश दुबे, दीपक शुक्ला, मनोज यादव, अभय सिंह, नितेश सिंह, शारदानन्द साहनी, दीपू सिंह, परशुराम साहनी, धर्मेंद्र कश्यप, आदि रहे। संचालन महामंत्री प्रकाश उपाध्याय ने किया।