जिला अस्पताल में भर्ती किडनी के मरीज के लिए रक्तदान करते पूर्व सभासद आदर्श मिश्र झब्बू।
- फोटो : BALLIA
बलिया। पूर्व सभासद आदर्श मिश्रा झब्बू ने रविवार को जिला अस्पताल में रक्तदान कर सोहांव ब्लॉक के बड़ौरा निवासी किड़नी रोगी कमलाकांत सिंह की जान बचाई।
कमलाकांत की एक किडनी खराब हो गई है। उनका इलाज बीएचयू में चल रहा है। कोरोना काल में लॉकडाउन के उनका ऑपरेशन नहीं हो पाया। इस बीच शुक्रवार को कमलाकांत की हालत खराब हो गई। भाई मंगल सिंह उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो डा. तोशिका सिंह ने दो यूनिट ब्लड रक्त की जरूरत बताई। कमलाकांत सिंह का ब्लड ग्रुप बी निगेटिव है। मंगल सिंह ब्लड के इंतजाम में जुट गए। इस बीच सागर सिंह राहुल से जानकारी होने पर पूर्व सभासद आदर्श मिश्र झब्बू जिला अस्पताल पहुंच कर रक्तदान किया। इसके बाद कमलाकांत को खून चढ़ाया गया। झब्बू ने कहा कि मेरे लिए इससे बड़ी कोई भी सेवा नहीं है। बता दें कि सागर सिंह राहुल व आदर्श मिश्र झब्बू समेत शहर में दर्जनों युवाओं की एक टोली है, जो रक्तदान के लिए हमेशा तैयार रहती है।