फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रकों में डंपर ने मारी टक्कर, तीन लोगों के उड़े चिथड़े; कड़ी मशक्कत के बाद निकाले गए शव

Wed, 15 May 2024 10:11 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Road Accident In Ballia : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बुधवार की भोर में भीषण सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे खड़े ट्रकों में डंपर ने टक्कर मार दी। इस दौरान वाहनों के चपेट में आने से तीन लोगों की जान चली गई। 
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया शहर से सटे जलालपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बुधवार को भोर में डंपर की चपेट में आने से तीन खलासी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कड़ी मशक्कत के बाद हाइड्रोलिक की मदद से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


हादसे का शिकार हुए ये लोग
हादसे का शिकार हुए गुड्डू यादव (26), मोहित यादव (24) निवासी नवाडेरा डुमरांव व जितेंद्र यादव (28) निवासी गरहिया सिकरौली जिला बक्सर के रहने वाले थे। 
 
ऐसे हुआ हादसा
सदर कोतवाली के जलालपुर स्थित एक मैरिज लॉन के पास सड़क पर बालू मंडी लगती है। रात दो बजे के करीब तीन- चार बालू लदे ट्रकों को खड़ी कर चालक व खलासी सड़क के किनारे बातचीत कर रहे थे, उसी दौरान माल्देपुर से शहर की तरफ तेज रफ्तार में जा रही 20 चक्का डंपर खड़े ट्रकों को रगड़ते हुए टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद निकाले गए शव
हादसे में तीन खलासी के चिथड़े उड़ गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देख चालकों में कोहराम मच गया। वहीं डंपर चालक मोके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर व ट्रक के नीचे दबे तीनों खलासी के शव बाहर निकालने के लिए लिए घंटों प्रयास किया, जिसके बाद हाइड्रोलिक मंगाकर शवों को बाहर निकाला गया। शव पूरी तरह क्षत- विक्षत हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें