फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की रोमांचक कुश्ती में दिखा दांवपेंच

Mon, 02 Jan 2017 08:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
बरवांरत्तीपट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में स्वर्गीय शारदा नन्द अंचल के स्मृति में अंतर जनपदीय दंगल में विजेता पहलवानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते मुख्य अतिथि।
विज्ञापन
क्षेत्र के बरवां-रत्ती पट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को शारदानंद अंचल की स्मृति में अंतर जनपदीय दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें महिला और पुरुष पहलवानों ने दांवपेंच दिखाया। मुख्य अतिथि सीयर ब्लॉक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल व विशिष्ट अतिथि  संतोष यादव रहे। 
विज्ञापन




कार्यक्रम की शुरूआत रामसागर दास जी महाराज ने पहलवान को अखाड़े की मिट्टी से तिलक लगाकर किया। पहली कुश्ती जौनपुर के जिला केसरी गया यादव व बलिया के पूर्व जिला केसरी गुड्डू के बीच हुई। बलिया के प्रद्युम्न यादव व देवरिया के मुमताज और मऊ की पूजा और आजमगढ़ की अंशिका के बीच कांटे की टक्कर हुई। जिसमें मामला बराबरी पर छूटा।


वहीं आजमगढ़ के पूर्वांचल केसरी रामाशंकर यादव और पडरौना के संतोष यादव के बीच हुई कुश्ती में रमाशंकर यादव ने संतोष यादव को दो मिनट में ही पटकनी दे दी। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने पहलवानों को स्मृति चिह्न से नवाजते हुए नगद पुरस्कार भी दिए तथा उनका  हौसला अफजाई की। कार्यक्रम के आयोजक छात्रनेता ओम प्रकाश यादव आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें