फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गोपालनगर में महापंचायत, तहसील पर होगा बड़ा आंदोलन

विज्ञापन
गोपालनगर पंचायत भवन परिसर में महापंचायत आयोजित बैठक को संबो​धित करते दियरांचल बचाओ संघर्ष समिति
विज्ञापन
ृबैरिया। उत्तरी दियरांचल में सरयू नदी का कटान लगातार तेज होता जा रहा है। नवका गांव से शिवाल मठिया तक नदी की धारा किसानों की उपजाऊ जमीन के साथ लोगों के आशियानों को भी निगल रही है। इसके बावजूद बार-बार गुहार लगाने के बाद भी कटान रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

इसी मुद्दे को लेकर रविवार को दियरांचल बचाओ संघर्ष समिति की ओर से गोपालनगर पंचायत भवन परिसर में महापंचायत आयोजित की गई।
महापंचायत की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव ने बताया कि इसमें निर्णय लिया गया कि चार नवंबर तक सरकार दियरांचल को कटान से बचाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाती है तो ग्रामीण बैरिया तहसील परिसर में वृहद धरना-प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि आंदोलन से उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

महापंचायत में ग्रामीणों ने बताया कि नवका गांव, देवपुर माझा, मानगढ़, वशिष्ठ नगर, गोपालनगर, गोपालनगर टांडी और शिवाल मठिया सहित कई गांवों के सामने सरयू नदी तेजी से कटान कर रही है। नदी की धारा लगातार आबादी और खेतों की ओर बढ़ रही है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को हर समय अपने घर और खेत नदी में समा जाने की आशंका सता रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों और आग्रह के बावजूद स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। दियरांचल के लोगों की जान सांसत में है, लेकिन जनप्रतिनिधि भी उनकी समस्या पर अपेक्षित ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सरकार और प्रशासन उनकी पीड़ा को गंभीरता से नहीं लेता, तब तक आंदोलन जारी रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

महापंचायत में बृजकिशोर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुनील यादव, जन्मेजय सिंह, पप्पू यादव, प्रदीप यादव तथा दियरांचल के चार गांवों के ग्राम प्रधान अर्जुन यादव, बच्चा यादव, श्रीनिवास यादव और परमात्मा गोंड़ सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें