फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किशोर की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक किशोर सिंक्कू कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेहतर बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मां गीता देवी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शनिवार की शाम सिंक्कू अपने साथी अमरेश के साथ बाइक से पचखोरा चट्टी से घर लौट रहा था। इसी दौरान आरा मिल के पास दूसरी मोटरसाइकिल के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों और परिजनों ने दोनों को सीएचसी रतसड़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही सिंक्कू कुमार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं, अमरेश को बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। गीता देवी ने तहरीर देकर दूसरी बाइक के चालक मनीष यादव उर्फ मन्नू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी रत्नेश दुबे ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें