फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार से हर कोई बेजार

Wed, 15 Jun 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
17 महीनों बाद हुई बढ़ोतरी - फोटो : Getty
विज्ञापन
महंगाई की मार से गरीब तबके से लेकर मध्यम वर्गीय हर कोई परेशान है। घर के रोजमर्रा के सामान लाने में इन दिनों लोगों को पसीने छूट रहे हैं। चाहे अनाज हो या फिर सब्जियां सभी की बढ़ी कीमतें मध्य वर्ग को हैरान किए हुए हैं।  दाल-रोटी खाना तो दुश्वार था ही। अब बाटी-चोखा पर आफत आ गई है।
विज्ञापन


खाद्य वस्तुओं की महंगाई गरीब ही नहीं बल्कि मध्यवर्ग का इम्तिहान लेने पर तुली हुई है। दाल से लेकर सब्जी तक खाने-पीने की हर वस्तु महंगी है। इससे गृहणियों को रसोई संभालना मुश्किल हो गया है। 
लोगों को महंगाई कम होने की आस थी लेकिन पिछले एक साल में सभी वस्तुओं की कीमतें बढ़ती ही चली गईं।

इधर रोजमर्रे के सामानों पर गौर फरमाए तो एक महीने के अंदर कीमत में लगभग 10 से 15 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसे में बाजार जाने के नाम सुनते ही घर के मुखिया जेब टटोलने को विवश हैं।  अनाज मंडी के थोक अनाज विके्रता मनोज कुमार गुप्त बताते हैं कि एक माह पहले चीनी की कीमत 38 रुपये किलो थी, जो 40 रुपये हो गई है।
विज्ञापन


चने की दाल जहां 68 रुपये प्रति किलो मिलती थी, उसकी कीमत अब 75 रुपये हो गई है। मटर 36 रुपये किलो था, वह अब 44 रुपये किलो हो गया है। गुड़ 50 रुपये किलो था, जो बढ़कर 55 रुपये हो गया है। चने की दाल जहां 75 रुपये किलो मिल रही थी, वह अब 85 रुपये किलो मिलने लगी है। ऐसे में लोग खाए तो क्या खाए!  


सब्जियों में बैगन, टमाटर और परवल जैसी कुछ ज्यादा दिनों तक टिकने वाली सब्जियों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। हालांकि मौसमी सब्जियों की कीमत में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। दालों की कीमत में 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी एक साल में हुई है। मौसमी और जल्द खराब होने वाली सब्जियों की कीमतें तो नियंत्रित हैं लेकिन टिकाऊ सब्जियों के दाम में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

टमाटर की कीमत तो एक महीने के भीतर डेढ़ गुना तक हो गई है। आलू इस बार पिछले साल की तुलना में दो गुना दर से बिक रहा है। दाल ही नहीं बल्कि अबकी बाटी-चोखा खाना मुश्किल हो गया है। जो आलू पिछले साल 10 रुपये किलो तक था उसकी कीमत इन दिनों 16 रुपये है।

बैगन और टमाटर की कीमत सुनकर लोगों को होश उड़ जा रहे हैं। बैगन भी महंगा हो गया है और टमाटर 40 से 50 रुपये की दर से बिक रहा है। पिछले साल दोनों सब्जियों की कीमत आधी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें