फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 17 से 24 तक होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में पांच केंद्र बने हैं। परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसमें सेकेंडरी यानी हाईस्कूल से लेकर फाजिल एमए तक की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा में करीब 1925 विद्यार्थी शामिल होंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट निगरानी के लिए तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

पांच केंद्रों पर होने वाली मदरसा बोर्ड की मुंशी, मौलवी, आलिम, फाजिल और कामिल की परीक्षा 17 से शुरू होकर 24 मई तक चलेगी। परीक्षा दो शिफ्ट में है। पहली शिफ्ट सुबह आठ बजे से 11 बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक है। परीक्षा में कुल 1925 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। शासन के परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी। स्टेटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त हो गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रहेगी।

पेपर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में
यूपी बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर मदरसा बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक की संयुक्त निगरानी में रहेंगे। प्रश्नपत्र दोनों अधिकारियों की सामने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में खुलेंगे। केंद्रों पर पेयजल, शौचालय आदि आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश है।
विज्ञापन


ये बने हैं परीक्षा केंद्र
मदरसा बोर्ड परीक्षा के लिए अमर शहीद इंटर कॉलेज, रसड़ा, श्रीमुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज, बलिया, रतसर इंटर कॉलेज, रतसर, गांधी इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर और श्याम सुंदरी गर्ल्स इंटर कॉलेज बेल्थरारोड केंद्र बनाए गए हैं।

सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा
मदरसा की परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में होंगी। परीक्षा का जिला स्तरीय कंट्रोल रूम जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में बनाया गया है। जिसकी वेब कास्टिंग मदरसा बोर्ड मुख्यालय में होगी। परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं कंट्रोल रूम की निगरानी में रहेगी।

मदरसा बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है। परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसमें सेकेंड्री यानी हाईस्कूल से लेकर फाजिल एमए तक की परीक्षाएं होंगी। मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं में यूपी बोर्ड की तर्ज पर कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। - राजीव कुमार यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें