फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मशीन लगी, टेक्नीशियन की तैनाती, फिर भी नहीं होता एक्सरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। महीनों पूर्व अस्पताल में एक्सरे मशीन उपलब्ध करा दी गई। एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती भी की गई। फिर भी अस्पताल में एक्सरे नहीं होता है। जबकि प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था सुधारने के लिए प्रदेश के मुखिया स्वयं आए थे। इसके बाद भी अस्पताल विभाग की उदासीनता का शिकार है।
विज्ञापन




समाजवाद के अग्रज व संपूर्ण क्रांति के प्रणेता रहे जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव सिताबदियारा स्थित प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दलजीत टोला निवासी राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के आग्रह पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आए थे। तब से इस अस्पताल को सुसज्जित करने और मरीजों की सुविधाओं के मद्देनजर विभिन्न मशीनों को उपलब्ध कराया जा रहा है। करीब छह माह पूर्व एक्सरे मशीन भी उपलब्ध कराई गई। 3 जनवरी को सीएमओ यहां एक्सरे टेक्नीशियन निर्मला देवी की तैनाती भी की। यहां कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपना सामान लाने के लिए अपने घर गईं, लेकिन आज तक वापस नहीं आईं। इसका परिणाम यह है कि यहां की 50 हजार की आबादी को एक्सरे करवाने के लिए 25 से 40 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है।





एक्सरे टेक्नीशियन के ज्वाइन करने के बाद आज तक अस्पताल में नहीं आने की जानकारी और यहां पर टेक्नीशियन उपलब्ध कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेज चुका हूं। जल्द ही उपलब्ध हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डाॅ. देवनीति, प्रभारी चिकित्साधिकारी, पीएचसी, मुरली छपरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें