प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर में ठाकुरबारी स्टेट लेबल वालीबाल टूर्नामेंट प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में लखनऊ की टीम ने मुहम्मदाबाद को मात दी।
इससे पहले मंगलवार को गोरखपुर और जौनपुर के बीच पहला मुकबला में हुआ। जिसमें तीन सेटों में गोरखपुर ने 15-0 व 15-07 के औसत से पराजित किया। दूसरा मुकाबला लखनऊ और आजमगढ़ के बीच हुआ। जिसमें लखनऊ ने आजमगढ़ को 15-10 व 15-11 से शिकस्त दी। तीसरा मुकाबला पकवाइनार और मुहम्मदाबाद मऊ के बीच खेला गया। जिसमें मुहम्मदाबाद की टीम 15-10 व 15-08 से विजय रही।
जबकि पहला सेमीफाइनल लखनऊ व गोरखपुर के बीच खेला गया। जिसमें लखनऊ ने 15-07 व 15-04 के अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला लखनऊ व मुहम्मदाबाद के बीच खेला गया। जिसमें पहले सेट में लखनऊ 15-01 से आगे रहा।
दूसरे सेट में मुहम्मदाबाद 15-03 से जीत कर अंतिम सेट के लिए मुकाबले को रोचक बना दिया। अंतिम सेट में लखनऊ ने मुहम्मदाबाद को 15-06 से पराजित कर फाइनल पर कब्जा जमा लिया। विजेता टीम को उपजिलाधिकारी रतिभान व ज्ञानकुंज एकेडमी के प्रबंधक देवेंद्र नाथ सिंह ने संयुक्त रूप से ट्राफी प्रदान किया।