फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की टीम ने हटवाया अतिक्रमण सात हजार वसूले

Wed, 28 Jan 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे पर्यवेक्षकों तथा सुपरवाइजरों की आईओडब्लू कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें स्वच्छ भारत अभियान के तहत परिसर में व्याप्त गंदगी के साथ ही रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

 
 इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने एक टीम बनाकर परिसर से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान कई अवैध अतिक्रमण करने वाले दूकानदारों से अर्थदंड वसूला गया।
 
रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया से अतिक्रमण हटवाने के साथ ही करीब एक दर्जन दूकानदारों से सात हजार रुपये वसूले गए। इस दौरान आवंटित दूकान के अतिरिक्त अवैध कब्जा करने वाले दूकानदारों को चेतावनी देते हुए अतिक्रमण हटवाया गया।

 टीम के सदस्यों ने 14 दूकानदारों से पांच सौ रुपये प्रति दूकान से अर्थदंड के रूप में वसूला। रेलवे टीम के इस अभियान से दूकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। मंडलीय सहायक अभियंता प्रवीण पाठक, स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार सिंह, मंडलीय वाणिज्य निरीक्षक रमाशंकर राम, आरपीएफ प्रभारी प्रियांशु प्रिय, उपनिरीक्षक रवि कुमार, टीसीआई विवेक कुमार श्रीवास्तव, टीसीआई रामनिवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें