फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल ने जीता खिताबी मुकाबला

Thu, 25 Dec 2014 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खेल निदेशालय उप्र और उत्तर प्रदेश हाकी की ओर से आयोजित प्रदेशीय जूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता का फाइनल लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल ने जीत लिया।

टीम ने रोमांचक मुकाबले में गोरखपुर स्पोर्ट्स कालेज को 1-0 से हराया। जीत के बाद टीम की खिलाड़ी खुशी से झूम उठीं। खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से गले मिलकर और मैदान में दौड़कर खुशी का इजहार किया।

अत्यंत संघर्षपूर्ण मुकाबले में लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल की टीम के लिए पहला गोल मैच के 22वें मिनट में मुमताज खान ने पेनल्टी कार्नर के माध्यम से किया।

 विपक्षी टीम अंत तक कोई गोल नहीं कर सकी। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ स्कोरर का पुरस्कार लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल की कप्तान श्रेया सिंह को मिला। प्रतियोगिता में कुल चार मैचों में श्रेया सिंह ने 13 गोल किए।
विज्ञापन


पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी खेमपाल सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रशिक्षु आईएएस अनुज कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया।
विज्ञापन


 निर्णायक की भूमिका नीलम सिद्दीकी, अजय प्रताप साहू, अरसद कमाल, विजय गुप्त और ममता पाल ने निभाई। उद्घोषक की भूमिका अजहर अली को सौंपी गई थी।

क्रीड़ाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर खो-खो संघ के महासचिव विनोद कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह, मनोज शर्मा, धीरेंद्र राय, सरदार मोहम्मद अफजाल, मोहम्मद इमरान, परमात्मानंद यादव, गोविंदजी गुप्त, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद अतहर, मोहम्मद मुस्लिम आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन अरविंद सिंह ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें