समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा का सम्मेलन गुरुवार को चंद्रशेखर नगर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि अल्पसंख्यकों का सम्मान सपा में ही नीहित है।
कैबिनेट मंत्री नारद राय ने कहा कि इस वक्त केंद्र की सरकार अशांति फैलाने में लगी है। कहा कि आप सभी लोग एकजुट होकर मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हाथ मजबूत करें।
पार्टी नेता नेता सिकंदर खां ने कहा कि इस वक्त पूरे देश के अल्पसंख्यक खतरे में हैं। जिस दल का एजेंडा मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुस्लिम हो वह इस वक्त ताकतवर हो गया है। सभा में प्रमुख रूप से डा. इकबाल खां, जैनुल बशर, जुबेर सोनू, असफाक अहमद, दरोगा सिंह, शंभू चौरसिया आदि रहे।