फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ हास्टल आैर गोरखपुर स्पोर्ट्स कालेज सेमीफाइनल में

Mon, 22 Dec 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेशीय जूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता में लखनऊ हास्टल एवं गोरखपुर स्पोर्ट्स कालेज की बालिकाओं ने सेमी फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। सोमवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में लखनऊ व गोरखपुर की टीमों का दबदबा रहा।
विज्ञापन


 दिन का पहला मैच वाराणसी बनाम मुरादाबाद के मध्य खेला गया। वाराणसी की तरफ से मैच के 21 वें मिनट में नीतू पटेल ने शानदार फिल्ड गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। मध्यांतर तक कोई ओर गोल नहीं कर सका। मध्यांतर के बाद भी वाराणसी की बालिकाओं ने तेज आक्रमण जारी रखा और मैच के 47वें मिनट में वाराणसी को

 पेनाल्टी स्ट्रोक मिला और कल्पना कुमारी ने इसे गोल में तब्दील कर वाराणसी को दो-शून्य से विजय दिला दी।
दूसरे मैच में लखनऊ हास्टल के सामने आगरा टीम थी। लेकिन लखनऊ हास्टल की कप्तान श्रेया सिंह के छह गोलों की बदौलत लखनऊ हास्टल ने आगरा को आठ-शून्य से पराजित किया।
विज्ञापन


 तीसरे मैच में लखनऊ मंडल ने विंध्यांचल को 14-0 से पराजित किया। लखनऊ मंडल की तरफ से खुशबू राठौर ने चार, अंजली गौतम ने तीन तथा अंजू रंजना ने तीन गोल किए। चौथा मैच स्पोटर्स कालेज गोरखपुर व इलाहाबाद के मध्य खेला गया। जिसमें श्वेता सिंह की हैट्रिक की बदौलत गोरखपुर ने आठ-जीरो से मैच जीत लिया।

 
दिन के पांचवें मैच में लखनऊ हास्टल के सामने बरेली की टीम थी। लेकिन सोमवार का दिन लखनऊ की कप्तान श्रेया सिंह के नाम था। श्रेया ने इस मैच में चार गोल किए। इसतरह लखनऊ ने आठ-शून्य से विजय हासिल कर सेमी फाइनल में जगह पक्की कर ली।  जबकि दिन का छठवां मैच लखनऊ मंडल व गोरखपुर मंडल के बीच खेला गया, जो सबसे रोमांचक था। लखनऊ की तरफ से पहला गोल खेल के 11वें मिनट में अनन्या वर्मा ने किया।

लेकिन तेज काउंटर अटैक में अगले ही मिनट में गोरखपुर की प्राची सैनी ने गोल कर दिया और मैच बराबरी पर ला खड़ा किया। लेकिन मैच का निर्णायक गोल लखनऊ की खुशबू राठौर ने किया और लखनऊ ने दो-एक से मैच जीत लिया।


  सभी मैचों के निर्णायक की भूमिका में नीलम सिद्घीकी,  ममता पाल, अजय प्रताप शाह, विजय गुप्त, अरशद कमाल व मोनी ने निभाई। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह, उप्र खो-खो संघ के महासचिव विनोद कुमार सिंह, हर्ष श्रीवास्तव, सरदार मोहम्मद अफजाल, मोहम्मद इमरान, सुधीर कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें