फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News : कमरे में अचेत मिले प्रेमी युगल, फैली सनसनी, प्रेमिका की मौत, पुलिस कर रही तफ्तीश

Sun, 30 Mar 2025 10:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

स्टेशन रोड स्थित लॉज में प्रेमी युगल अचेत अवस्था में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई जहां प्रेमिका की मौत हो गई और प्रेमी की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कोर्ट मैरिज करने के बावजूद घर न जाने से दोनों ने ये कदम उठाया है। पुलिस जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
अचेत अवस्था में युवक, अस्पतला ले जाती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के स्टेशन रोड़ स्थित एक लॉज में रविवार को एक युवक व युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। इसमें युवती की मौत हो गई। वहीं, युवक की हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। सूचना पर मौके पर एसपी ओमकार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आशा राम वर्मा व सीओ सिटी श्यामकांत पहुंचे और जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन


 सदर कोतवाली निवासी जमील अहमद (30) पुत्र अबुल कलाम आजाद नेहा परवीन (29) पुत्री गयासुद्दीन खान निवासी आरटीआई चौकी मोहनपुरवा पीर ग़ाज़ीपुर के साथ प्रेम करता था। सूत्रों के अनुसार दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की थी। इससे लड़के के परिवार वाले नाराज थे। घर पर पत्नी को ले जाने पर घर वाले खदेड़ दे रहे थे।

इसके कारण वह तीन दिन से होटल में रह रहा था। दिन में दोपहर एक बजे के बाद मैनेजर के प्रयास के बाद भी दरवाजा न खुलने पर शंका हुई। उसने चौकी पर सूचना दी। इसकी खबर लगते ही मौके ओकडेनगंज चौकी प्रभारी ब्रजेश सिंह दल बल के साथ पहुंचे और शहर कोतवाल को फोन किया। खबर लगते ही लाज पर सिटी मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन


दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने जवानों के साथ दरवाजा तोड़वाया। दरवाजा तोड़ने पर अंदर युवक-युवती अचेत मिले। जमील अहमद अहमद ने कलाई की नस काट कर आत्महत्या का प्रयास किया था। वहीं, नेहा परवीन ने विषाक्त  पदार्थ का सेवन किया था। दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


चिकित्सक ने नेहा को मृत घोषित कर दिया और युवक की हालत गम्भीर देख भर्ती कर लिया।




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें