फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बलिया में फेसबुक पर डाला आत्महत्या का लाइव वीडियो, फिर गायब हो गया प्रेमी जोड़ा

Sat, 16 Jan 2021 05:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
फेसबुक पर शेयर किया वीडियो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में घरवालों के शादी के लिए तैयार नहीं होने पर एक प्रेमी जोड़े ने फेसबुक पर अपनी आत्महत्या का लाइव वीडियो अपडेट किया और गायब हो गए। परिवार के लोग जिले के नरही थाना क्षेत्र स्थित भरौली पुल से बाइक घर ले आए हैं, जबकि पुलिस प्रेमी प्रेमिका को ढूंढ़ने में जुटी है।

विज्ञापन


नरही थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव निवासी उपेंद्र गौड़ लक्ष्मणपुर चट्टी पर सजावट की दुकान चलाता है। बड़का खेत गांव निवासी एक परिवार लक्ष्मणपुर चट्टी पर ही झोपड़ी लगाकर निवास करता है। उसकी नाबालिग लड़की से उपेंद्र गोंड का प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार की रात में दोनों फरार हो गए।

शनिवार को फेसबुक पर जहर की शीशी मुंह में गिराते वीडियो वायरल कर लापता हो गए। बाद में इनकी बाइक यूपी-बिहार सीमा पर स्थित भरौली में वीर कुंवर सिंह सेतु के बगल में निर्माणाधीन पुल के पास मिली। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो भरौली से बाइक लेकर घर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नरही थाना की पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। घटना को लेकर दोनों परिवार में कोहराम मचा है। परिवार सहित पुलिस भी खोजबीन में लगी है। जबकि इस घटना को लेकर लक्ष्मणपुर चट्टी पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें