फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल को प्रेमी के पिता ने घर में घूसने से किया मना

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाने में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक प्रेमी-प्रेमिका शादी करके शुक्रवार की शाम घर पहुंचे। प्रेमी का आरोप था कि उसके पिता घर में रहने से मना कर रहे हैं। इस पर गड़वार पुलिस ने उसके पिता को फोन करके घर में रखने की बात कही। इसके बाद दोनों को थाने से भेज दिया। लेकिन प्रेमी के पिता ने दोनों को घर में नहीं घुसने दिया। जिसके बाद प्रेमी-प्रेमिका को बाहर ही किसी तरह रात गुजारनी पड़ी। शनिवार को पुन: प्रेमी प्रेमिका थाने पहुंचकर घर में रहने की गुुहार लगाई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गड़वार थाने के एक गांव के युवक और दूसरे गांव के अलग समुदाय की युवती के बीच करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका विरोध युुवती के परिजनों द्वारा भी किया गया और गड़वार थाने में युवक के विरुद्घ शिकायत भी की गई। लेकिन दोनों के बीच प्रेम इतना परवान चढ़ा कि अंत में दोनों ने शुक्रवार को शादी कर ली। विवाह के बाद जब दोनों घर पहुंचे तो युवक के पिता ने घर में रखने से मना कर दिया। जिसके बाद प्रेमी-प्रेमिका गड़वार थाने पहुंचे और घर में रहने के लिए गुहार लगाई। गड़वार थानाध्यक्ष ने प्रेमी के पिता को फोन कर दोनों को घर में रहने का निर्देश दिया, लेकिन प्रेमी के पिता ने दोनों को घर में रखने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें