फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: रात के अंधेरे में प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, युवती के भाई ने कुल्हाड़ी से काट डाला

Mon, 17 May 2021 09:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

मृतक किशोर का प्रेम संबंध अपने ही गांव के एक युवती से पिछले डेढ़-दो सालों से चल रहा था। रविवार की रात वह प्रेमिका के बुलाने पर उसके घर पहुंचा था। आरोप है कि घर में पकड़े जाने के बाद युवती के भाई ने उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
कुल्हाड़ी(डेमो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार की रात एक किशोर की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी गई। घटना चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नगपुरा गांव की है। सोमवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर दो महिलाओं समेत तीन के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


 घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार की सुबह पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा व अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे घटनास्थल का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया। नगपुरा गांव निवासी नंदलाल राम ने सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना दी कि मेरा पुत्र चंदन कुमार (17)  बेहोशी हालत में मेरे ही गांव के निवासी हरिशंकर राम के घर पड़ा हुआ है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया, जहां युवक मृत अवस्था में पाया गया।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक किशोर का प्रेम संबंध अपने ही गांव के एक युवती से पिछले डेढ़-दो सालों से चल रहा था। रविवार की रात वह प्रेमिका के बुलाने पर उसके घर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि युवती के भाई सूरज राम ने चंदन को घर में देख कुल्हाड़ी से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं पर गिर गया। सोमवार की सुबह चंदन कुमार को घर में न पाकर परिजन उसे ढूंढने लगे तो पता चला कि गांव के ही घर में बेहोश पड़ा हुआ है।

मृतक के पिता नंदलाल राम ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।  थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता नंदलाल राम की तहरीर पर सूरज, उसकी मां अनीता देवी व बहन चंदा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें