फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी भाईचारे और सदभाव का संदेश देते थे प्रभु यीशु: सत्या लारेंस

विज्ञापन
नगर के विशुनीपुर स्थित चर्च में गुड फ्राइडे पर प्रार्थना सभा को संबोधित करती सिस्टर सत्या लारें? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। नगर के विशुनीपुर स्थित मेथोडिस्ट चर्च में गुड फ्राइडे के अवसर पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। ईसाई धर्म के अनुसार गुड फ्राइडे के दिन प्रभु ईसा मसीह को क्रॉस पर लटकाया गया था। इस दिन लोगों में प्रेम और विश्वास जगाने वाले प्रभु यीशु को याद किया जाता है। इस दौरान सिस्टर सत्या लारेंस ने गुड फ्राइडे पर्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर उपस्थित लोगों को क्रास पर लटकते हुए प्रभु यीशु के सात वचनों को पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन

प्रभु यीशु ने कहा था कि हे पालने वाले ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे, ये नादान है, इन्हें क्षमा कर दें। जिनके मन शुद्ध होते वे ही परमेश्वर का दर्शन पा सकते। जो दया करते हैं उन पर दया की जाएगी। वो मसीही निश्चित ही हमारे साथ स्वर्ग में रहेंगे जो हमारा शोक मनाते हैं। कहा कि आप अगर परमेश्वर से प्रेम करने वाले बन जाएंगे तो आप के सारे पाप माफ करते हुए आपको स्वर्ग में स्थान मिलेगा। क्योंकि हमारा प्रभु यीशू सारी दुनिया को आपसी भाई चारे और सद्भाव का संदेश देते है। हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर सभी को प्यार सत्कार करना चाहिए। क्योंकि हम सभी उसी परमेश्वर की संतान हैं। इस अवसर पर प्रमुख प्रचारक सुनील दयादीन, एमोन एंडूज, अमन प्रकाश, आरके मंडल, आशीष मैथ्यू, अनुराग लारेंस लाल, सवन मंडल, गोलोरी एंडूज आदि मसीही समाज के लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें