फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाक डाउन को दरकिनार कर संचालित हो रहा जिला उद्यान कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लॉक डाउन के माध्यम से सरकार कोरोना के संक्रमण पर प्रभावी रोक लगाने की जुगत में है। इसके लिए कई विभागों को बंद कर दिया गया है। दूसरी ओर जिले के उद्यान विभाग कार्यालय में सरकारी फरमान को दरकिनार उसे प्रतिदिन खोला जा रहा है। इससे विभाग के कर्मचारियों में भय का माहौल है। जबकि तहसील समेत कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम को छोड़ कर सभी दफ्तर बंद हैं। अमर उजाला टीम ने वृहस्पतिवार को इसी मुद्दे पर लाइव रिपोर्टिंग की। इसमें कई सरकारी दफ्तरों में ताला बंद मिला, जबकि खुले मिले।
विज्ञापन

-----------------
समय- मध्याह्न 12.00 बजे
स्थान- जिला उद्यान कार्यालय
एक ओर जहां सरकार ने आवश्यक सेवाओं से संबधित कार्यालयों को छोड़कर सभी दफ्तरों को बंद करने का फरमान जारी कर रखा है, वहीं इससे इतर जिला उद्यान कार्यालय में कर्मचारी काम करते मिले। पूछने पर कार्यालय के बड़े बाबू जिद्दत अली खां, सहायक उद्यान निरीक्षक रामनरेश, लिपिक अनिल कुमार और अमीरा ने बताया कि साहब ने आदेश कर रखा है, इसलिए जान जोखिम में डालकर कार्यालय आ रहे हैं। यह पूछने पर कि क्या रास्ते में पुलिस नहीं रोकती तो कहा कि बहुत परेशानी होती है। ड्यूटी आने पर घरवाले भी बहुत परेशान रहते हैं,लेकिन क्या करें, कोई रास्ता भी नहीं।
समय-अपराह्न12.30 बजे
स्थान-माडल तहसील
21 दिवसीय लाक डाउन के दूसरे दिन भी माडल तहसील परिसर स्थित तमाम कार्यालयों में तालाबंदी रही। केवल उपजिलाधिकारी सदर का कार्यालय खुला रहा। वे अपने कार्यालय में बैठकर नगर के साथ ही सदर तहसील क्षेत्र के इलाकों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। उनके कार्यालय में कर्मचारियों की मौजूदगी भी मामूली थी।
विज्ञापन

समय-अपराह्न 1.00 बजे
स्थान- कलेक्ट्रेट परिसर
यहां वृहस्पतिवार को कोरोना के संदिग्धों की मानिटरिंग और उससे जुड़ी जानकारी मुहैया कराने के लिए लिए बने कंट्रोल रूम को छोड़ कर सभी विभाग बंद रहें। कंट्रोल रूम में एक एसडीएम समेत छह कर्मचारियों की तैनाती जिलाधिकारी द्वारा की गयी है। इसमें एक एसआई और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी शामिल है। जो तीन शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे हैं। कंट्रोल रूम का नंम्बर 220857 है।
कुछ जरूरी कार्य को संपादित कराने के लिए कर्मचारियों को बुलाया गया था। ताकि शासकीय कार्य प्रभावित ना हो सके। कार्य पूरा होते ही पूरी तरह से लाक डाउन का अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।
नेपाल राम, जिला उद्यान अधिकारी
अधिकांश कार्यालय रहे बंद, रहा सन्नाटा
लॉकडाउन के चलते कृषि भवन का मुख्य द्वार बंद रहा। इसके अलावा विकास भवन में भी कमोवेश पूरी तरह सन्नाटा रहा। हालांकि प्रथम तल पर स्थित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय में कामकाज होता दिखा। कर्मचारियों ने बताया कि शासन से बजट आने के कारण कार्यालय खोलना पड़ा है। इसके अलावा दूसरे तल पर डीआरडीए का कार्यालय खुला रहा। कर्मचारियों ने बताया कि विभागीय कामकाज बंद है। केवल यहां कोरोना नियंत्रण से संबंधित कार्य ही किए जा रहे हैं। इसी तरह कोरोना नियंत्रण से संबंधित कार्य को लेकर मनरेगा सेल भी खुला रहा। हालांकि कर्मचारियों की संख्या सीमित दिखी। डीआरडीए में तीन-तीन कर्मियों का रोस्टर निर्धारित किया गया है। मनरेगा सेल में भी दो-दो कर्मियों का रोस्टर निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें