फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों ने जलनिकासी के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जननिकासी की समस्या से जूझ रहे नगरवासियों ने युवा समाजसेवी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को जिला प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी कुमार तिवारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेताया कि एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई नहीं होने पर अनशन और चक्काजाम किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख है कि श्रीराम बिहार कॉलोनी, टैगोर नगर के मोहल्ला में जलभराव के कारण नारकीय उत्पन्न हो गई है। लोग परेशानी भरा जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। इससे निजात के लिए राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला को पत्रक दिया गया था। बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। तत्पश्चात लोगों द्वारा जिलाधिकारी को पत्रक सौंप अवगत कराया गया। जिसमें जेल के पीछे नाली निर्माण का कार्य कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में जिक्र है कि नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी ने मोहल्ले का निरीक्षण कर पानी निकल जाने के बाद कार्य कराने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ। ज्ञापन देने वालों में विनय कुमार सिंह, अश्वनी पांडेय, धनंजय श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, पंकज कुमार सिंह, प्रभाकर सिंह छोटू, अश्वनी पांडेय, आशुतोष बहादुर सिंह, शैल सिंह, अंकिता सिंह, राजन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें