फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिट्टी व अंडे पार्टी में मारपीट, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के दिउली गांव में रविवार की रात डेरे पर लिट्टी व अंडे की पार्टी कर रहे एक युवक को कुछ मनबढ़ युवकों ने लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने घायल युवक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चंद्रप्रकाश उर्फ सिम्मी वर्मा (20) पुत्र अनंत वर्मा सोमवार की रात अपने गांव के पांच दोस्तों के साथ डेरे पर अंडे पार्टी का कार्यक्रम रखा था। खाना खाने के बाद अन्य दोस्त घर चले गए। जबकि दो दोस्त डेरे पर थे। आरोप है कि गांव के ही तीन युवक लाठी डंडा लेकर पहुंचे और युवक को डेरे से बाहर निकालकर हमला बोल दिया। जिससे चंद्रप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग जब तक आते मनबढ़ युवक भाग गए। खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत खराब देख घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। घायल युवक के पिता अनंत वर्मा की तहरीर पर नामजद तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें