फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब दुकान सेल्समैन गोलीकांड निकला फर्जी, एसपी ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बांसडीह रोड पुलिस व स्वॉट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मंगलवार की रात पीपरपाती तिराहे के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसके पास से दो पिस्टल, एक तमंचा, एक कारतूस बरामद किया। बुधवार को पुलिस लाइन के सभागार में खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम व पता अभिजीत सिंह निवासी बघौली थाना बांसडीह रोड बताया। एसपी ने बताया कि 26 फरवरी 2021 को बांसडीह रोड थाना के छाता चट्टी स्थित देशी शराब दुकान पर तैनात सेल्समैन पवन राजभर निवासी छाता की तहरीर पर हत्या के प्रयास के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके अनावरण के लिए टीम गठित की गई थी। गठित टीम ने मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर पीपरपाती तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके पास से दो पिस्टल, एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में असलहा लेकर पंचायत चुनाव के दृष्टिगत कहीं बेचने के लिए जाने वाला है। इस आधार पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अवैध असलहे बेचने का कारोबार करता है और 26 फरवरी 2021 को मैंने इन्हीं बरामद पिस्टल में से एक पिस्टल छाता स्थित देशी शराब दुकान के सेल्समैन पवन राजभर को देखने के लिए दिया था। पिस्टल को पवन राजभर स्वयं चेक कर रहा था और चेक करते समय गोली चल गई जो उसके हाथ में जा लगी। घबड़ाकर अभिजीत पिस्टल लेकर चला आया और पवन अस्पताल चला गया। बाद में हम लोग अपने बचने के लिए पुलिस को प्राणघातक हमले की झूठी सूचना देकर केस दर्ज कराया था। अभिजीत ने बताया कि इससे पहले मैं असलहा तस्करी में ही जहानाबाद बिहार में जेल जा चुका हूं। गिरफ्तार करने वाली टीम में बांसडीह रोड एसओ रामसजन नागर, उप निरीक्षक राजीव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें