फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शराब की भट्ठी बदमाशों ने दो युवकों को घोंपा चाकू, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नरही थाना के कोटवा नारायणपुर के सिकंदरपुर गांव में बुधवार की देर रात शराब भट्टी पर अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को बिहार के बक्सर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसकी खबर लगते ही परिजनों संग ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एनएच-31 को जाम कर दिया। मौके पर एएसपी कृपाशंकर, क्षेत्राधिकारी श्यामकांत पुलिस बल के साथ पहुंच गए। अधिकारियों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खत्म हुआ। लेकिन कुछ देर बाद ही ग्रामीणों ने दोबारा हाईवे पर आकर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पुलिस को हुई तो वह दोबारा पहंुचकर लोगों को समझाने में जुटी रही। 

कोटवा नारायणपुर- लठ्ठूडीह मार्ग सिकंदरपुर गांव निवासी प्रशांत गुप्ता व गोलू वर्मा के साथ शराब की दुकान पर दो-तीन अज्ञात बदमाशों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बदमाशों ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने इलाज के लिए दोनों को बक्सर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों और ग्रामीणों ने शव को एनएच 31 पर रख कर जाम करने की तैयारी करने लगे। सूचना पर आला अधिकारियों ने समझा बुझाकर आरोपियों को गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिस पर परिजन शव को घर लेकर आ गए। बाद में जाम लगाने पहंुच गए। 
विज्ञापन


एएसपी कृपाशंकर ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसी कैमरे की जांच पड़ताल चल रही है। जल्द ही आरोपियों को िगरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें