गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली की मांग करते हुए कहा कि जब बड़े-बड़े उद्योगपतियों के कर्जे माफ हो सकते हैं तो गरीबों के बिजली बिल माफ क्यों नहीं हो सकते। राजभर ने कहा कि हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर हाईकोर्ट के आदेश के ढाई माह बाद भी राजभर बिरादरी को एसटी में शामिल नहीं करने के संबंध में बात की थी। सीएम ने भरोसा दिया है कि जल्द हो जाएगा।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सरकारी जमीन पर बने गरीब भूमिहीनों के मकानों को नहीं गिराने की बात को मानते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को इस बाबत आदेशित किया है।
चुनाव के समय की अपनी बातें दोहराते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो पुलिस के जवानों को उनके गृह जनपद में तैनाती दी जाएगी। साथ ही उन्हें तीन हजार रुपये का बाइक भत्ता दिया जाएगा।