फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leopard Terror: 'तेंदुआ है, बकरी का बच्चा नहीं...', उग्र लोगों से बोले अफसर; घरों में कैद हुए ग्रामीण

Sat, 16 May 2026 07:48 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी गांव में दो किसानों पर हमला करने वाला तेंदुआ 30 घंटे बाद भी पकड़ में नहीं आया है। वन विभाग ने मक्का के खेत में पिंजरा और बकरी लगाकर निगरानी बढ़ाई है। ड्रोन से तलाश जारी है। ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
हंगामा कर रहे लोगों से बातचीत करते अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Leopard Terror: मनियर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी गांव में दो किसानों पर हमला करने वाला तेंदुआ 30 घंटे बाद भी प्रशासन की पकड़ से दूर होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व डर का माहौल है। गांव की महिलाएं बच्चे व बुजुर्ग घर से निकलने से बच रहे हैं। शाम होने से पूर्व लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं।

विज्ञापन




तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम पिंजरा में बकरी रख कर रात भर इंतजार करती रही। लेकिन सफलता नहीं मिली। वन विभाग की माने तो तेंदुआ को रेस्क्यू करने के लिए गोरखपुर की टीम को बुलाया गया है। डीएफओ पृत्वी राज केसर मौके पर मौजूद है, वह टीम की निगरानी कर रहे हैं। 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया हंगामा

वहीं, उप प्रभारी वनाधिकारी अनुज त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र मिश्र तथा प्रवर्तन दल शुक्रवार से ही तेंदुआ की सुरक्षा में मक्का के खेत को जाली से घेराबंदी कर एक कोने में बकरी वाला पिंजड़ा रखा हुआ है। चारा के खेत में बैठे तेंदुआ की फोटो ग्रामीणों ने खींच कर वन अधिकारियों को दिखलाया। वन विभाग लोगों से वन जीव को नुकसान न पहुंचाने व खुद की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया।

पुरुषोत्तम पट्टी निवासी जगदंबा यादव के दियारे स्थित मक्के खेत में विजयी राजभर 60 वर्ष मवेशियों के लिए चारा काट रहे थे, तभी तेंदुए ने उनके ऊपर हमला कर घायल कर दिया, चिल्लाने पर आसपास के नौजवान जुटे और मक्के को खेत को घेर लिया तेंदुए को खोजने लगे, इसी बीच के तेंदुए ने दोबारा बिजली पुर निवासी राजा यादव 20 वर्ष के ऊपर हमला कर दिया जिससे वह भी घायल हो गए। 

दोनों घायलों की हालत खतरे के बाहर है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर मक्के को खेत को घेर कर तेंदुआ को पकड़ने के लिए कैंप किए हुए हैं। ड्रोन कैमरे से तेंदुए की तलाश की जा रही है, लेकिन खेतों में मक्का व अन्य फसल व सरपत होने के कारण अब तक वह दिखाई नहीं दिया। तेंदुआ को आक्रामक रूप देख मक्का के खेत की तरफ जाने की किसी की हिम्मत नहीं कर रही है। 

ग्रामीण रामनाथ यादव, सुनील, साधु, रवीन्द्र, प्रदीप ने बताया कि गांव के दो लोगों पर हमला करने के बाद लोगों में डर बना हुआ है। घर से कोई अकेले नही निकल रहा है, जानवरों के घरों में बांध कर रखा जा रहा है। पूरा गांव डर के साये में जी रह है। जल्द तेंदुआ नहीं पकड़ा जाएगा तो हालत खराब हो जाएगी।
विज्ञापन

तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। मक्का के खेत में बकरी रख कर पिंजड़ा लगाया गया है। ड्रोन से उसकी तलाश की जा रही है। क्षेत्रवासियों को जागरूक किया जा रहा है। गोरखपुर से टीम को बुलाया गया है। ग्रामीणों को घर से न निकलने व वन जीव संरक्षित रखने को लेकर जागरूक किया गया है। - पृथ्वी राज केसरी, डीएफओ बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें