फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आपदा कार्य में लापरवाही, लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सदर तहसील में तैनात लेखापाल को रविवार की रात आपदा कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया। शहर क्षेत्र के महावीर घाट क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लेखपाल कृष्ण कुमार सिंह को प्रतिदिन रिपोर्टिंग करने का निर्देश दिया गया था। इधर, बाढ़ के पानी से फ्लड एरिया में बसी आबादी पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। इसकी सूचना आपदा विभाग तक नहीं पहुंच सका है। 22 अगस्त हो अमर उजाला ने बाढ़ की खबर ''बोरी में मिट्टी, पेड़ों की टहनियों के भरोसे तटवर्ती लोग, 15 बस्तियों में घुसा पानी'' शीर्षक से छपी खबर में शहर के महावीर घाट की घिरे मकानों की फोटो को प्रमुखता से प्राशित की थी। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने इसे गंभीरता से लिया और क्षेत्रीय लेखपाल को निलंबित कर दिया।
अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि आपदा कार्य में लापरवाही पर लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अंश निर्धारण में भी उनका कार्य संतोषजनक नहीं था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें