फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तहसील परिसर में लेखपाल से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। तहसील परिसर में सोमवार की सुबह एक लेखपाल से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित लेखपाल ने सिकंदरपुर थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में लेखपाल ने आरोप लगाया कि तहसील परिसर स्थित अपने कार्यालय में शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान तीन लोग वहां पहुंचे और बिना किसी वजह के गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। सरकारी अभिलेखों को भी नुकसान पहुंचाया। घटना करीब सुबह 11:30 बजे की है। शोर सुनकर मौके पर अन्य कर्मचारी पहुंचे और बीचबचाव किया। इस घटना से तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया। पीड़ित लेखपाल ने पूरे मामले की शिकायत थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र के माध्यम से दी है। उन्होंने मांग की है कि हमलावरों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें