नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि रेल किराया, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस महंगी हो गई है। भाजपा सरकार ने हिंदू, मुसलमान, हिंदुस्तान-पाकिस्तान छोड़कर कुछ किया ही नहीं। गांव में घरों पर टैक्स लगाने के लिए सर्वे किया जा रहा है।
घाघरा की बाढ़ तथा अतिवृष्टि के कारण धान की फसल नष्ट हो गई है। लेकिन इसका मुआवजा किसानों को नहीं मिल सका है। एक वर्ष से किसान दिल्ली की सीमा पर बैठे हैं। उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। कहा कि किसानों को खेतों से बेदखल करने के लिए कानून बनाया है। यदि अबकी बार भाजपा सत्ता में आई तो वह लोकतंत्र का गला घोट देगी।