फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जवान को दी गई अंतिम सलामी, छत से गिरने के बाद हो गई थी मौत, पूरे गांव में छाया मातम

Wed, 27 Mar 2024 07:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।

सार

Ballia News: राजकुमार सिंह रविवार की शाम छत पर गए थे कि अचानक पैर फिसल जाने के कारण छत से गिर गए थे। परिजन इलाज के लिए पटना ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मंगलवार की शाम जब शव गांव पहुंचा तो सभी का रोते रोते बुरा हाल था। गांव के हर आदमी के आंखों में आंसू थे। सबसे खराब स्थित बच्चों और पत्नी की थी।
विज्ञापन
सलामी देते लोग और राजकुमार सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान छत से गिर जाने और पटना में इलाज के दौरान मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम पटना में हुआ। बीती शाम जवान के शव का अंतिम संस्कार शिवपुर घाट पर किया गया।

विज्ञापन




मुखाग्नि जवान का दस वर्षीय पुत्र कृष्णा सिंह ने दिया। जिले से आई पुलिस टीम ने जवान को सलामी दिया। मौके पर पूर्व बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह भी पहुंचे। दोकटी थाना क्षेत्र के राम नगर निवासी राजकुमार सिंह सीमा सुरक्षा बल के 46वीं बटालियन में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और छुट्टी पर गांव आए थे।
विज्ञापन


रविवार की शाम छत पर गए थे कि अचानक पैर फिसल जाने के कारण छत से गिर गए थे। परिजन इलाज के लिए पटना ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मंगलवार की शाम जब शव गांव पहुंचा तो सभी का रोते रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन


गांव के हर आदमी के आंखों में आंसू थे। सबसे खराब स्थित बच्चों और पत्नी की थी। उसके बाद शव को अंत्येष्ठि के लिए शिवपुर घाट ले जाया गया, जहां बलिया से आई पुलिस टीम ने जवान के शव को सलामी दी। मृत जवान अपने पीछे पत्नी, पुत्री, दो पुत्र छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें