जिला बदर है तस्कर
एसपी ने बताया कि अभियुक्त अनिल सिंह शाहजहांपुर जेल में हत्या के मामले में वर्ष 2011 में निरूद्ध था, वहीं इसकी मुलाकात हेरोइन तस्करी में निरूद्ध एक अभियुक्त निवासी रांची झारखण्ड से हुई।
जेल से जमानत पर छूटने के बाद उसी के माध्यम से अनिल सिंह रांची झारखण्ड से हेरोइन तस्करी के अपराध में लिप्त हो गया, इसपर पूर्व में तीन मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त रिपुजंय तिवारी वर्ष 2007 में हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास का दोषी है जो जमानत पर है।
बताया कि अभी यह जिला बदर भी घोषित किया जा चुका है, जिसका समयावधि पूरी हो चुकी है, इसपर आठ मुकदमा दर्ज है। आपराधिक पृष्ठभूमि होने के कारण दोनों एक दूसरे के सहयोगी है। ओमवीर सिंह ने बताया की तस्करी के सिंडिकेट में शामिल झारखण्ड के साथियों से भी पूछताछ की जाएगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल रईश अहमद, दिनेश विश्वकर्मा, पंकज कुमार शामिल रहे।
छह दिन पूर्व हेरोइन संग पांच अभियुक्तों को किया था गिरफ्तार
जनेश्वर मिश्र सेतु पर कोतवाली पुलिस टीम ने छह दिन पूर्व वाहन चेकिंग के दौरान स्काॅर्पियो से बिहार से हेरोइन लेकर आ रहे पांच तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनमें पिंटू कुमार निवासी बिहियां वार्ड नं0 14, अरविंद कुमार निवासी टिपुरा वार्ड नं0 12, लवकुश तिवारी निवासी विशनपुरा वार्ड नं0 12, मुन्ना कुमार निवासी चन्दवा वार्ड नं0 14, विकास तिवारी निवासी धराहरा बिहियां वार्ड नं0 8 को 200 ग्राम हिरोइन संग गिरफ्तार किया था।