फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से चार झोपड़ी समेत लाखों के गहने जले

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड (बलिया)। थाना क्षेत्र के शेर गांव में मंगलवार रात चार झोपड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से लाखों रुपये के सोने, चांदी के आभूषण सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले में रहने को विवश है। सूचना पर पहुंचे लेखपाल अशोक कुमार वर्मा ने मौके का निरीक्षण किया। वहीं, पूर्व मंत्री नारद राय ने पीड़ित परिवार से मिलकर आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बेचू गोंड मंगलवार रात झोपड़ी में सोए थे। देर रात आग लग गई। जिसमें बेचू की दो झोपड़ी एवं एक टीनशेड, सुदेश्वरी देवी की दो झोपड़ी, तीन हजार नकदी के अलावा अन्य सामान जलकर राख हो गया। बेचू राम की बेटी की मई में शादी तय है। बेटी को देने के लिए बेचू ने सामान जुटा रखे थे। जो जल गए। एक बाइक भी जलकर राख हो गई। परिवार परेशान है कि बेटी की शादी कैसे होगी। महिलाओं का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें