उसने मनियर थाने में रिया पत्नी संदीप निवासी मनियर वार्ड 10, टुनटुन निवासी मानिकपुर बिजलीपुर, पन्नू पत्नी राजू निवासी वार्ड 10 के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पीड़ित युवती का आरोप है कि 25 अगस्त को उसे मानिकपुर गांव में टुनटुन के घर बुलाकर मारपीट की गई थी।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक मनियर राजीव सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।