फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में लाखों की चोरी

Tue, 25 Jul 2017 11:06 PM IST
ballia
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : ballia
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों की खिड़कियों के ग्रिल उखाड़ कर पांच लाख से अधिक के आभूषण समेत हजारों रुपये नकदी उड़ा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

 
गायघाट निवासी फणिंद्र नाथ सिंह का परिवार प्रतिदिन की भांति भोजन करने के बाद सो गया। रात में घर की चहारदीवारी फांद कर चोर घर में घुस गए।  जहां एक कमरे की खिड़की के ग्रिल को उखाड़ा और अंदर जाकर तीन कमरों के दो बड़े ट्रंक, दो अलमारी, तीन बक्से, दीवान तथा पांच अटैची का लाक तोड़कर सोने का एक चेन, चार अंगूठी, कान का झुमका, एक जोड़ी पायल तथा कीमती साड़ियां उठा ले गए। मंगलवार की भोर में पीड़ित को चोरी की जानकारी हुई। बताया कि ढाई लाख के करीब गहने तथा हजारों रुपये के सामान पर चोरी हुए हैं। जिसमें मेरी ब्याहता बहनों के भी गहने थे।

उधर, इसी मकान के पीछे स्थित रामजन्म पांडेय के घर के पूरब स्थित कमरे की खिड़की को तोड़कर चोर अंदर घुसे और दो बड़े ट्रंक, चार अटैचियों को तोड़कर उसमें रखे सोने का एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ी कंगन, एक हार, दो जोड़ी पायल तथा 15 हजार नकदी सहित करीब 50 कीमती साड़ियां ले उ उड़े। चुरा लिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि पिता इलाज सीएचसी रेवती से कराकर वह लोग देररात घर आए तथा आंगन में सो गए कि रात में चोरी हो गई। पीड़ित ने बताया कि बिटिया प्रीति की शादी इसी वर्ष 14 मई को पचरुखिया हुई थी। जिसका सारा सामान यहीं पर था। पीड़ितों की दी गई तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें