फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम: टूट गया होली पर घर आने का वादा, मजदूर की मौत पर मचा कोहराम

Tue, 27 Feb 2024 10:37 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।

सार

Ballia News: गोरखपुर में रहकर बलिया निवासी धीरज टाइल्स लगाने का काम करता था। मौत से पहले उसने अपने पत्नी से फोन पर बातचीत की थी। खाना खाने के बाद हाथ धोने के दौरान वह छत से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के चितबड़ागांव थाना के भरौली-बलिया मोड़ स्थित एक मकान में गिरकर टाइल्स लगाने वाले मिस्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन


गोरखपुर नगर निगम के मोहरीपुर तरांवा मोहल्ला थाना चिल्लूआ ताल निवासी धीरज चौहान (35) चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में टाइल्स का काम करता था। रात में खाना खाने के बाद छत के किनारे हाथ धोने को गया। उसी दौरान असंतुलित होकर गिर पड़ा। घायल धीरज को उसके साथियों ने उपचार को जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि एक माह पूर्व घर से काम पर आया था। घटना के एक घंटे पूर्व पत्नी प्रियंका से बातचीत भी हुई थी, होली में घर आने की बात हुई थी। मृतक की दो लड़की व एक लड़का है। असमय मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट हो गया। इस बाबत थाना प्रभारी प्रशांत चौधरी ने बताया कि गिरने के कारण सर में चोट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें