फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी की मांग को लेकर मनरेगा मजदूरों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मजदूरी की मांग को लेकर नगर ब्लाक पर प्रदर्शन करते निकासी गांव के मनरेगा मजदूर। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
नगरा। कोरोना काल में मनरेगा में कार्य करने के बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं होने से नाराज श्रमिकों ने सोमवार को दूसरी बार ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान श्रमिकों ने ब्लॉक के अधिकारियों व ग्राम प्रधान के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। श्रमिकों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन नवागत बीडीओ प्रवीनजीत को सौंपा। बीडीओ ने प्रकरण की जांच कर शीघ्र मजदूरी भुगतान कराए जाने का भरोसा श्रमिकों को दिया।
विज्ञापन

इसके पूर्व भी 10 अगस्त को मजदूरी की मांग को लेकर श्रमिकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था। बीडीओ को सौंपे ज्ञापन में मजदूरों ने कहा है कि कोरोना काल में मई, जून की तपती गर्मी में हम सभी ने मनरेगा के तहत कार्य किया, लेकिन आज तक हम लोगों को मजदूरी नहीं मिली है। प्रधान से पूछने पर उनका कहना है कि मजदूरी का पैसा सभी के खाते में भेज दिया गया है, जबकि ऐसा नहीं हुआ है। मजदूरों ने आरोप लगाया है कि 10 अगस्त को प्रदर्शन किया गया था। तत्कालीन खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें