फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए कृष्णानंद

Sun, 29 Nov 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर के मुहम्मदाबाद के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की 10वीं पुण्यतिथि पर नागाजी सरस्वती शिशुमंदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें नगर विधानसभा के नेता आनंद स्वरूप शुक्ल ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन


कहा कि 29 नवंबर 2005 को सपा सरकार के षड्यंत्र से अपराधियों ने घात लगाकर गाजीपुर जिले के कोटवानाराणपुर-लटट्ठुडीह मार्ग पर बसनिया और जगदीशपुर मोड़ के बीच कृष्णानंद राय सहित उनके छह साथियों की गोलियों से छलनी कर निर्मम हत्या कर दी थी।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वंदेमातरम गाया व आतंकवाद के विरुद्ध नारेबाजी की। श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा कार्यकर्ता ब्रजेंद्र मिश्र चूना, उदय प्रताप मिश्र, अमित सिंह, कल्याण चटर्जी, राजू बाबू गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, राकेश ठाकुर, दुगेश राय, पंकज मिश्र, दिनेश यादव, पुनीत पांडेय,
विज्ञापन


विवेक शर्मा, राहुल वर्मा, विवेक चौबे, अजय गिरि, प्रदीप ओझा, निशांत ठाकुर, सुरेंद्र चौबे, मिथिलेश ओझा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद पांडेय और संचालन विशाल गौतम ने किया।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें