फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 जनपहल : वीडियो बनाओ- इनाम पाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के प्रति जनजागरूकता के उद्देश्य से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एक नई पहल शुरू की है, जिसको नाम दिया है-कोविड-19 जनपहल। इसके तहत एक मिनट वीडियो चैलेंज हिंदी और सुझाव, मॉडल हिंदी या अंग्रेजी प्रतियोगिता शुरू की गयी है। प्रतियोगिता के तहत आठ जुलाई तक प्रविष्टियां मांगी गयी हैं और 15 जुलाई को विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे। सर्वोच्च प्रविष्टियां भेजने वालों को 10000 का नकद इनाम भी दिया जाएगा। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों से इस प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रीतम कुमार मिश्रा ने दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तहत कोविड-19 के विषय पर एक मिनट का वीडियो हिंदी में बनाकर भेजना है। यह वीडियो कोविड-19 की रोकथाम, घर व बाहर अपनाए जाने वाले सुरक्षा व्यवहार, मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के उपाय, स्टिग्मा एवं भेदभाव को दूर करने, बीमारी से ठीक होने की कहानी आदि पर आधारित किसी भी विषय पर हो सकते हैं। प्रविष्टिया अपने नाम, पूरा पता और मोबाइल नंबर के साथ भेजनी हैं। इसके तहत सर्वोच्च 100 प्रविष्टियों को इनाम दिया जाएगा।
सुझाव, मॉडल प्रतियोगिता
बलिया। इस प्रतियोगिता के तहत कोरोना वायरस की चेन (श्रृंखला) को तोड़ने संबंधी सुझाव व मॉडल को शामिल किया गया है। यह सुझाव या मॉडल हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में हो सकते हैं । इसमें ध्यान यह रखना है कि यह सुझाव 150 शब्दों से अधिक न हो और पूरी तरह से मौलिक होने चाहिए। प्रतियोगिता के 10 सबसे मौलिक और अनूठे सुझाव या मॉडल को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

कहां पर कब तक भेजनी है प्रविष्टि
बलिया। इस नई पहल के तहत दोनों प्रतियोगिताओं में भागीदारी को पूरी तरह मुफ्त रखने के साथ ही सभी के लिए खुला रखा गया है। प्रविष्टियां ई-मेल द्वारा - vmin4kovid@gmail.com अथवा व्हाट्सएप नंबर 8005192995 पर भेजनी हैं। प्रविष्टियां अधिकतम आठ जुलाई तक भेजी जा सकतीं हैं। 15 जुलाई 2020 को विजेताओं के नाम की घोषणा की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें