फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा से राहत तो गलन ने ठिठुराया

Wed, 07 Dec 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को सुबह कोहरा तो कम रहा, लेकिन ठंडी हवा चलने से गलन बढ़ गई। इस दौरान लोग किसी तरह अपना काम निपटाने में लगे रहे। बच्चों के स्कूल के समय में भी जिलाधिकारी के आदेश पर परिवर्तन कर दिया गया है, जिससे अभिभावकों ने कुछ राहत की सांस ली है। हालांकि कुछ प्रबंधकों को सूचना नहीं मिल पाई थी। जिस कारण बच्चे अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही विद्यालय पहुंच गए। 
विज्ञापन



जनपद में बुधवार को कोहरा कम रहा,  लेकिन ठंड हवाओं ने लोगों को कठुआने पर मजबूर कर दिया। सबसे ज्यादा  परेशानी स्कूली बच्चों, मरीजों और तीमारदारों को हुई। वहीं प्रशासन की तरफ  से बुधवार को भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं दोपहर तक धूप निकलने  से लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन गलन जारी रही।

उधर ठंड से जहां ट्रेनें काफी देर से पहुंची वहीं सड़कों पर भी वाहन रेंगते नजर आए। लोग जरूरी काम  से घर से बाहर निकले। जगह-जगह अलाव भी जलना शुरू हो गया है। ठंड और कोहरे  का प्रकोप जारी रहने से लोगों दिनचर्या गड़बड़ा गई है। कोहरे के चलते सड़क  यातायात प्रभावित हो गई है। वहीं ट्रेनों का परिचालन अनियमित हो जाने से  यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है।
विज्ञापन


सुबह पूरा क्षेत्र घने कोहरे की सफेद  चादर से ढंका रहा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। दोपहर के बाद  हल्की धूप निकलने से सड़कों पर चहल-पहल शुरू हुई। लेकिन  जल्दी से काम निपटाने के बाद घरों में दुबक गए। नगर पंचायत की ओर से ठंड से  बचाव के लिए कुछ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई। जिसके चलते लोगों को राहत मिली।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें