बलिया। जनपद के 400 प्राथमिक, कंपोजिट और परिषदीय विद्यालयों में करीब 20 लाख रुपये से किचन गार्डन तैयार किए गए, लेकिन देखरेख के अभाव में किचन गार्डन सूख गए हैं। अधिकांश में घास-फूस उगे हैं। कहीं कहीं पर सब्जियों के नाम पर सिर्फ धनिया, पालक, मेथी ही उगी है।
राज्य शासन ने सरकारी विद्यालयों में पौष्टिक आहार के लिए तहत हर विद्यालय को 5-5 हजार रुपये आवंटित किए गए। इस धनराशि से गार्डन में पौष्टिक सब्जियों व फलों के पौधों को लगाना व संरक्षण तक शामिल है। परिषदीय विद्यालयों में बने किचन गार्डन तैयार में हरी सब्जी के साथ फलदार पौधे भी लगाने थे। ये योजना पांच सालों से संचालित हैं। ये गार्डन अब तक सब्जी व फलदार पेड़ नहीं बन सके हैं। हालत यह है कि गर्मी में अधिकांश स्कूलों के गार्डन सूख चुके हैं। गार्डन वीरान पड़ा है।